फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Education Minister's resignation is a victory for democracy: JNU Teachers' Association

Delhi NCR News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लोकतंत्र की जीतः जेएनयू शिक्षक संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शिक्षक संघ ने केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देशव्यापी छात्र-युवा आंदोलन और भारतीय लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है। संघ ने कहा कि यह सफलता छात्रों के लंबे संघर्ष, एकजुटता और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। हालांकि मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। जब तक शिक्षा व्यवस्था में मौजूद संरचनात्मक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। शिक्षक संघ ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को समाप्त करने और विश्वविद्यालयों को प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने की स्वायत्तता वापस देने की मांग दोहराई। एनटीए की केंद्रीकृत व्यवस्था ने उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और शैक्षणिक गुणवत्ता को नुकसान पहुंचाया है। छात्रों, विशेषकर वंचित वर्गों, के लिए कठिनाइयां बढ़ाई हैं।
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भाग लेने से छात्रों और शिक्षकों को रोकने संबंधी विश्वविद्यालयों की एडवाइजरी की भी आलोचना की। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध के संवैधानिक अधिकारों के विरुद्ध बताया तथा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और पुलिस मामलों को वापस लेने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed