{"_id":"594aaf4c4f1c1b9a1c8b45b8","slug":"unidentified-asked-extortion-of-100-doller-by-hacking-deta","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाटा हैक कर मांगे 100 डॉलर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाटा हैक कर मांगे 100 डॉलर, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम विहार थाना क्षेत्र में एक कंपनी का डाटा हैक कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कंपनी के अधिकारी ने डाटा के लिए 100 डॉलर का भुगतान भी कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी डाटा नहीं दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में संदीप सरौहा ने बताया कि सेक्टर-23 में डीएनएस डिजिटल इनफो सर्विस के नाम से ऑफिस है। इस कंपनी का सर्वर 14 जून से बंद पड़ा है। जिसकी शिकायत सर्वर ऑपरेटर से गई। जिसने कहा कि उनकी तरफ से सर्वर को नहीं बंद किया गया है। उसके बाद ई-मेल आई कि आपका डाटा हैक कर लिया गया है।
विज्ञापन
इसी कारण सर्वर का प्रयोग करने में दिक्कत आ रही है। अगर डाटा चाहते हो तो इस नंबर पर संपर्क करो। जिस संपर्क कर डाटा लौटाने के लिए 100 डॉलर में बात पक्की हुई। हैकर्स के बताए खाते में पैसे जमा भी करा दिए, लेकिन अभी तक डाटा नहीं दिया गया है। डाटा नहीं मिलने पर संदीप सरौहा ने 19 जून को पालम विहार थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन