{"_id":"6b045d0cb38b7ae826087348","slug":"doctors-at-aiims-will-be-on-leave-in-two-phases-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164570-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में दो चरणों में डॉक्टर रहेंगे अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में दो चरणों में डॉक्टर रहेंगे अवकाश पर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स दिल्ली में फैकल्टी सदस्यों के लिए वर्ष 2026 के शीतकालीन अवकाश की तैयारी शुरू हो गई है। संस्थान ने सभी सेंटर प्रमुखों और विभागाध्यक्षों से 30 नवंबर तक पात्र सदस्यों के अवकाश संबंधी प्रस्ताव मांगे हैं। यह प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में निदेशक की मंजूरी के लिए भेजने होंगे।
एम्स में शीतकालीन अवकाश दो चरणों में मिलेगा। पहला चरण 23 से 31 दिसंबर और दूसरा चरण दो से दस जनवरी तक होगा। फैकल्टी सदस्य विभागीय सहमति के आधार पर दोनों में से किसी एक चरण में अवकाश ले सकेंगे। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि अवकाश के दौरान प्रत्येक सेंटर और विभाग में कम से कम 50 फीसदी फैकल्टी सदस्य उपलब्ध रहने चाहिए। इसमें संभव होने पर हर स्तर के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी भी सुनिश्चित करनी होगी। विभागाध्यक्षों को प्रस्ताव के साथ इस संबंध में प्रमाणपत्र भी देना होगा।