फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Undertaking for ragging must now online, the Ministry will direct sight

अब रैगिंग के लिए देनी होगी ऑनलाइन अंडरटेकिंग, मंत्रालय की रहेगी सीधी नजर

Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
Undertaking for ragging must now online, the Ministry will direct sight
रै‌‌गिंग - फोटो : Demo Pic

रैगिंग पर अब कॉलेज के साथ-साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) की भी सीधी नजर रहेगी। मंत्रालय हर कॉलेज छात्र से ऑनलाइन एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग भरवाएगा। 

विज्ञापन


इसका प्रिंट लेकर छात्र को अपने और अभिभावकों के हस्ताक्षर कराने होंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि बिना ऑनलाइन अंडरटेकिंग किसी छात्र को दाखिला न दिया जाए। 
विज्ञापन


यह व्यवस्था यूजीसी के नेशनल रैगिंग प्रिवेशनल प्रोजेक्ट के तहत अमल में लाई जा रही है। दरअसल, अभी तक दस रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र लिखकर छात्र संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय में जमा करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले लेने वाले छात्रों को इस बार एंटी रैगिंग शपथ पत्र के लिए कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए विशेष तौर पर डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एंटी रैगिंग डॉट कॉम नाम से वेबसाइट तैयार की गई है। 

इस पर लॉगइन करने के बाद छात्र को अपनी डिटेल भरनी होगी। इसके बाद अंडरटेकिंग कंफर्म हो जाएगी। फार्म भरने के बाद यूजीसी इसे मंजूर करेगा और अंडरटेकिंग संबंधित छात्र को ई-मेल से भेज दी जाएगी। इसका प्रिंट लेकर छात्र को अपने और अभिभावकों के हस्ताक्षर कराने होंगे। जिसे छात्रों की ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा। इस शपथ पत्र को छात्र कॉलेज में जमा करा सकते हैं। 


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर यूजीसी ने पिछले दिनों कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ई-मेल के जरिये इस नई प्रक्रिया से अवगत कराया है। इस शपथ पत्र के बिना इस बार किसी भी छात्र को दाखिला नहीं मिल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed