{"_id":"590e0e724f1c1b771c441c8b","slug":"underpass-will-starts-on-june-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में शुरू होगा अंडरपास,जाम से मिलेगा छुटकारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में शुरू होगा अंडरपास,जाम से मिलेगा छुटकारा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 06 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर बन रहे राजीव चौक के पास से गुजरने वालों के लिए अच्छी खबर है। अंडरपास का काम निर्माण कर रही कंपनी की ओर से सोहना की ओर से आने वाने मार्ग को 15 मई व दूसरी ओर से जाने वाले मार्ग को एक जून तक खोलने की योजना है। निर्माण के चलते कंपनी व ट्रैफिक पुलिस की ओर से डाइवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
राजीव चौक से गुजरने वालों को अभी पांच माह तक इंतजार करना होगा। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस और एनएचएआई ने मिलकर राजीव चौक पर डायवर्जन किया। जिससे लोग जाम में न फसे। लेकिन उससे ज्यादा राहत मिली नही, सुबह और शाम पीक आवर्स में जाम लगने से मुसाफिरों को कई घंटो फसें रहना पड़ता है। जबकि राजीव चौक पर बन रहे अंडरपास का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
निर्माण कंपनी के इंजीनियर वेदपाल मान ने बताया कि अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है । काम को पूरा करने के लिए 400 कर्मचारी जुट हुए है। जून के पहले हफ्ते में अंडरपास का काम पुरा हो जाएगा। जबकि 15 मई को रेलवे की तरफ से रोड का खोल दिया जाएगा और दूसरी तरफ को जून के पहले हफ्ते शुरू होगी। हालांकि लोगो को जाम में न फसना पडे ,इसके लिए इंतजाम किए गए। पीक ओवर में ट्रैफिक का ज्यादा दबाव होने के कारण जाम लगता है।
विज्ञापन
ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट
सोहना से आने वाले ट्रैफिक को आधा किलोमीटर का टर्न देकर गुडगांव शहर की स्लिप रोड और झाड़सा की तरफ मोडा गया है। वहीं झाड़सा से आ रहे ट्रैफिक को 300 मीटर बाद यू-टर्न दिया गया है। गुडगांव शहर से आने वाले ट्रैफिक को भी 200 मीटर का घुमाओं देकर सोहना और मानेसर की तरफ मोड़ा गया है। मानेसर से आ रहे ट्रैफिक को स्लिप रोड और 100 मीटर का टर्न ं देकर दिल्ली की तरफ घुमाया गया है।
चौक से गुजरते है 10 लाख वाहन
राजीव चौक से रोजना दस लाख से ज्यादा वाहन गुजरते है। जिसमें छह लाख वाहन दिल्ली,फरीदाबाद और राजस्थान से आते है।
कहां लगता है जाम
: झाड़सा से मानेसर
: सोहना से गुडगांव शहर
: मानेसर से दिल्ली
: गुडगांव से सोहना