फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   underpass will starts on june in gurugram

जून में शुरू होगा अंडरपास,जाम से मिलेगा छुटकारा

Sat, 06 May 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 06 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
 underpass will starts on june in gurugram
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर बन रहे राजीव चौक के पास से गुजरने वालों के लिए अच्छी खबर है। अंडरपास का काम निर्माण कर रही कंपनी की ओर से सोहना की ओर से आने वाने मार्ग को 15 मई व दूसरी ओर से जाने वाले मार्ग को एक जून तक खोलने की योजना है। निर्माण के चलते कंपनी व ट्रैफिक पुलिस की ओर से डाइवर्जन किया गया है। 

विज्ञापन


राजीव चौक से गुजरने वालों को अभी पांच माह तक इंतजार करना होगा। जाम से निजात दिलाने के लिए  यातायात  पुलिस और एनएचएआई ने मिलकर राजीव चौक पर डायवर्जन किया। जिससे लोग जाम में न फसे।  लेकिन उससे  ज्यादा राहत मिली नही, सुबह और शाम पीक आवर्स में जाम लगने से मुसाफिरों को कई घंटो फसें रहना पड़ता है। जबकि राजीव चौक पर बन रहे अंडरपास का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है।  
विज्ञापन


निर्माण कंपनी के इंजीनियर वेदपाल मान ने बताया कि अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है । काम को पूरा करने के लिए  400 कर्मचारी  जुट हुए  है। जून के पहले हफ्ते में अंडरपास का काम पुरा हो जाएगा। जबकि 15 मई को रेलवे की तरफ से रोड का खोल दिया जाएगा और दूसरी तरफ को जून के पहले हफ्ते शुरू होगी। हालांकि लोगो को जाम में न फसना पडे ,इसके लिए इंतजाम किए गए।  पीक ओवर में ट्रैफिक का ज्यादा दबाव होने के कारण जाम लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट
सोहना से आने वाले ट्रैफिक को आधा किलोमीटर का  टर्न देकर गुडगांव शहर की स्लिप रोड और झाड़सा की तरफ मोडा गया है। वहीं झाड़सा से आ रहे ट्रैफिक को 300 मीटर बाद यू-टर्न दिया गया है। गुडगांव शहर से आने वाले ट्रैफिक को भी 200 मीटर का घुमाओं देकर सोहना और मानेसर की तरफ मोड़ा गया है। मानेसर से आ रहे ट्रैफिक को स्लिप रोड और 100 मीटर का टर्न ं देकर दिल्ली की तरफ घुमाया गया है। 

चौक  से गुजरते है 10 लाख वाहन
राजीव चौक से रोजना दस लाख से ज्यादा वाहन गुजरते है। जिसमें  छह लाख वाहन दिल्ली,फरीदाबाद और राजस्थान से आते है। 
कहां लगता है जाम
: झाड़सा से मानेसर
: सोहना से गुडगांव शहर
: मानेसर से दिल्ली 
: गुडगांव से सोहना 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed