फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncle-nephew did rape the woman in a moving car.

चाचा-भतीजे ने किया युवती से चलती कार में गैंगरेप

Sat, 06 Feb 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 06 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew did rape the woman in a moving car.

युवती के गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों की पहचान हो गई है। 2 फरवरी को प्लाट दिखाने के बहाने युवती को आरोपियों ने बुलाया था।

विज्ञापन


जिसके बाद चलती कार में आरोपियों ने युवती से गैंगरेप किया था। इनमें से दो आरोपी चाचा-भतीजा हैं। जिनका मथुरा स्थित एक रेस्त्रां है। इनकी पहचान के साथ पुलिस के हाथ कई सबूत लगे हैं।

हालांकि तीसरा आरोपी ड्राइवर है। जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नोएडा पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


सीओ थर्ड अरविंद यादव ने बताया कि चंद्रशेखर चाचा व जितेंद्र उसका भतीजा है। इन दोनों के साथ कार में ड्राइवर भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों से युवती कई बार प्लाट के चलते मिल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मोबाइल पर उनकी लंबी बात हुई हैं। युवती सेक्टर- 27 में रहती है। वह एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती है। बीते दिनों कंपनी के प्रचार के लिए सलारपुर में एक कैनोपी लगाई गई थी।

अश्लील वीडियो बनाकर हुए थे फरार

Uncle-nephew did rape the woman in a moving car.

जिसमें लोगों को प्लाट दिलाए जा रहे थे। यहां युवती की मुलाकात चंद्रशेखर और जितेंद्र  से हुई थी। जिन्होंने प्लॉट खरीदने की इच्छा जताई थी। जिसको लेकर युवती और दोनों के बीच कई दिनों तक फोन पर भी बातचीत हुई।

2 फरवरी को प्लॉट देखने के लिए दोनों रजनीगंधा चौराहे पर कार से पहुंचे। पीड़ित युवती ने यहां अपनी दोस्त को भी बुलाया था, लेकिन उसकी तबियत खराब होने की वजह से वह नहीं आ पाई।

जिस पर पीड़िता अकेले ही प्लॉट दिखाने कार में बैठ कर चली गई। आरोपी दादरी रूट के बजाए दूसरे रास्ते पर युवती को लेकर निकल गए। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

साथ उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे शाम साढ़े 7 बजे हापुड़ में नहर के पास उतारकर फरार हो गए थे। पुलिस एनएच-24 की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, कॉल रिकार्ड के जरिए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed