फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unchle molested his childrens than he killed him

चाचा उसके बच्चों पर तंत्र-मंत्र कर उन्हें मूत्र पिलाता था

Wed, 24 Feb 2016 09:10 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
unchle molested his childrens than he killed him

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक शख्स ने अपने बुजुर्ग चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त राजेंद्र गुप्ता (68) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


राजेंद्र मुथूट फाइनेंस स्थित दफ्तर में अपने भतीजे से मिलने गए थे। वहां कहासुनी के दौरान आरोपी भतीजे रूपेश ने राजेंद्र को दो गोली मार दीं। राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी रूपेश (45) को गिरफ्तार कर लिया है।

चाचा-भतीजे में किसी न किसी बात पर तू-तू मैं-मैं होती थी

unchle molested his childrens than he killed him

पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया है कि उसे शक था कि चाचा उसके बच्चों पर तंत्र-मंत्र करने के साथ उन्हें मूत्र पिलाता था। इसी गुस्से में उसने चाचा की हत्या कर दी।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। राजेंद्र गुप्ता परिवार के साथ वसंत रोड, पहाड़गंज में रहते थे। ग्राउंड फ्लोर पर राजेंद्र का परिवार रहता है, जबकि पहली मंजिल पर रूपेश का परिवार।

रूपेश पहाड़गंज स्थित मुथूट फाइनेंस में गार्ड की नौकरी करता था। अक्सर चाचा-भतीजे में किसी न किसी बात पर तू-तू मैं-मैं होती रहती थी।

आरोपी तंत्र-मंत्र की बात कर रहा है

unchle molested his childrens than he killed him

बुधवार दोपहर को राजेंद्र किसी काम से अपने भतीजे के पास मुथूट फाइनेंस के दफ्तर गया और कहासुनी में गोली मार दी। पुलिस ने रूपेश को काबू कर राजेंद्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बंदूक भी बरामद कर ली है। मामले पर मध्य जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुरुआती जांच में आरोपी तंत्र-मंत्र की बात कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed