फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unauthorized colony built illegall construction than cut electricity and water connection

अब अनाधिकृत कालोनी में कटेगी बिजली-पानी

Tue, 07 Jul 2015 12:30 PM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
Unauthorized colony built illegall construction than cut electricity and water connection

दिल्ली में अवैध निर्माण किया तो बिजली-पानी का कनेक्शन कटेगा। इस बाबत एमसीडी ने बिजली-वितरण कंपनियों और जलबोर्ड को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


संगत विहार और वजीराबाद अनाधिकृत कालोनियों में 45 अवैध निर्माण को डीएमसी प्रावधानों के हिसाब से बुक करके भविष्य में अवैध निर्माण न हो इसके लिए डीएमसी एक्ट की धारा 344 (2) में पुलिस को अवैध निर्माण रोकने के लिए पत्र भी लिखा है।

शहरी विकास मंत्री मनीष सिसोदिया की तरफ से एक लिखित जवाब में दी गई है। विधायक पंकज पुष्कर की तरफ से दिल्ली विधानसभा सचिवालय के माध्यम से पूछे गए अतारांकित सवाल के जवाब में बताया गया है कि अनाधिकृत कालोनियों में आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत जिस फंड का इस्तेमाल अलग-अलग एजेंसी करती है, इस फंड का इस्तेमाल अब अब केवल वर्तमान कार्यों को पूरा करने केलिए किया जाएगा।

विज्ञापन

सरकार की संस्तुति के बाद ही हो सकेगा निर्माण

Unauthorized colony built illegall construction than cut electricity and water connection

नए कार्य विकास कार्यों की मैंपिंग के बाद विधायक की संस्तुति के बाद कराए जाएंगे। शहरी विकास मंत्री की तरफ से भेजे गए जवाब में कहा गया है कि पंजीकृत अनाधिकृत कालोनियों के विकास कार्यों की मैपिंग का काम चल रहा है।


उसके बाद फंड की उपलब्धता और विकास कार्यों को ध्यान में रखकर आगे कार्य कराए जाएंगे। शहरी विकास मंत्री के अनुसार संगम विहार और वजीराबाद क्षेत्र में जुड़ी ज्यादातर अनाधिकृत कालोनियां दिल्ली सरकार के 895 कालोनियों की सूची में नहीं हैं। इन कालोनियों में काम धन की उपलब्धता, कार्य की आवश्यकता तथा विनियम 2008 और उसके बाद हुए संशेधन के प्रावधान से विकास कार्य कराए जाने जाते हैं।

अभी तक एमसीडी, डीएसआईआईडीसी, पीडब्ल्यूडी, बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग इन कालोनियों में विकास कार्य करती रही है। अब सरकार ने दिल्ली अरबन डेवलपमेंट एजेंसी(डूडा) बनाने का फैसला किया है। अब इसे बनाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed