{"_id":"5c8beba3bdec2213f01bd93e","slug":"ug-and-pg-admission-process-in-du-from-april-15th","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में यूजी-पीजी दाखिला प्रक्रिया 15 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में यूजी-पीजी दाखिला प्रक्रिया 15 अप्रैल से
Fri, 15 Mar 2019 11:44 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
du
- फोटो : डीयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत 15 अप्रैल से होने जा रही है। डीयू में यूजी-पीजी, एमफिल, पीएचडी कोर्स में 15 अप्रैल से 07 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। शुक्रवार को दाखिला समिति की बैठक में दाखिला प्रक्रिया की संभावित तिथियों को तय किया गया।
विज्ञापन
12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट व अंकों को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल दोबारा 20 मई को खुलेगा। छात्रों की सहूलियत के लिए दो हफ्ते का समय अंकों को अपडेट करने के लिए मिलेगा। पूरी प्रक्रिया काफी आसान होगी। वहीं, डीयू प्रशासन इस बार सीबीएसई से संपर्क कर रहा है, जिससे कि वह छात्रों की मार्कशीट व सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए सीबीएसई के डाटा बेस का प्रयोग कर सके।
विज्ञापन
ईसीए व स्पोर्ट्स कैटेगिरी के दाखिले कट ऑफ से पहले
बीते सालों मेें ईसीए व स्पोर्ट्स कैटेगिरी के दाखिले कट ऑफ जारी होने के बाद शुरू होते थे। लेकिन इस बार इन्हें कट ऑफ से डिलिंक किया गया है। इनकी दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत पहले हो जाएगी। इन कैटेगिरी में दाखिले के लिए ट्रायल की शुरुआत 20 मई से होगी। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इनकी सीटों के लिए सुपर न्यूमेरी कोटा होता है। इसलिए लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
स्ट्रीम में बदलाव पर अब कटेंगे दो फीसदी
बीते सालों में स्ट्रीम में बदलाव करने पर अंकों में पांच फीसदी कटौती का नियम तय था। लेकिन इस बार नियम में बदलाव होने जा रहा है। अब साइंस से कॉमर्स या कॉमर्स से साइंस में जाने पर पांच फीसदी की जगह दो फीसदी अंक ही कटेंगे। छात्रों को इस बार ज्यादा अंकों की कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन के इस कदम से छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
ग्रीवेंस कमेटी में सभी कैटेगिरी के प्रतिनिधि होंगे
कोटे के छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया आसान बनाने के लिए इस बार ग्रीवेंस कमेटी में एससी, एसटी, ओबीसी ईडब्ल्यूएस व नॉर्थ-ईस्ट के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। प्रशासन कॉलेजों को ऐसी व्यवस्था करने के लिए कहेगा।