सियासत: 'दोबारा CM बनने को राजी, उद्धव ने खुद दिए संकेत'; दिल्ली में कई बैठकें; केजरीवाल के परिवार से भी मिले
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं। दिल्ली में गठबंधन नेताओं से मिले ठाकरे ने विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। इसके अलावा पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से भी मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्तूबर में संभावित महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की तरफ से शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जा सकता है। ठाकरे ने अपनी तीन दिवसीय दिल्ली यात्रा में विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन- INDIA के नेताओं से रणनीतिक चर्चा की है। सूत्रों का कहना है कि उद्धव ठाकरे ने सीट बंटवारे से लेकर मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के साथ गंभीर चर्चा की है।
दोबारा सीएम बनने को तैयार, उद्धव ने खुद दिए संकेत
उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे से पहले ही यह चर्चा शुरू है कि वह विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन एमवीए की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा बनना चाहते हैं। शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस एमवीए गठबंधन में शामिल हैं। दिल्ली में विपक्षी गठबंधन के नेताओं से मुलाकात के बाद उद्धव ने खुद यह संकेत दिया है कि वह सीएम चेहरा बनने के लिए तैयार हैं। उद्धव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी से भी मुलाकात की। विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा में कांग्रेस के आला नेताओं के अलावा एनसीपी (एसपी) सुप्रीमो शरद पवार भी मौजूद थे।
केजरीवाल के परिवार से भी मिले
इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से मुलाकात की। आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं।
Former Maharashtra CM and Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray along with his son Aaditya Thackeray met Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal's wife Sunita Kejriwal and his parents.
AAP MP Sanjay Singh was also present.
(Pics source: AAP) pic.twitter.com/B7AP881kTU — ANI (@ANI) August 8, 2024
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन से खुद को सीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने की इच्छा को लेकर इशारा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैनें अच्छा काम किया है कि तो मेरे एमवीए गठबंधन के सहयोगियों से पूछा जाए कि क्या मैं सीएम बनने के लिए ठीक हूं? लोग इस बारे में फैसला लेंगे।
उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओ ब्रायन, आप नेता संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदस्य आदित्य यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे आदित्य ठाकरे और राज्यसभा सदस्य संजय राउत भी साथ थे।