फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uber cab rape case - 5 unknown facts

पढ़िए, दिल्ली के उबर रेप कांड की 5 अनसुनी बातें

Wed, 10 Dec 2014 01:54 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Uber cab rape case - 5 unknown facts

दिल्ली रेडियो टैक्सी रेप कांड के बाद युवती की ही एक गलती से कैब ड्राइवर शिव कुमार यादव अलर्ट हो गया। दरअसल, घटना के तुरंत बाद पीड़िता अपनी दोस्त को घटना की जानकारी देने के लिए एक एसएमएस किया। लेकिन वह एसएमएस बदहवासी की हालत में उसने उसी कैब ड्राइवर को भेज दिया, जिसने उसके साथ रेप किया था।

विज्ञापन


दअरसल शुक्रवार रात जब युवती दिल्ली के वसंतकुंज से उबर की कैब में बैठी तो वह नशे में थी। इस कारण वह टैक्सी की पिछली सीट पर सो गई। इसी दौरान कैब ड्राइवर ने मौका देखकर कैब सुनसान जगह मोड़ दी और युवती को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।
विज्ञापन


लेकिन रेप के बाद उसने युवती को बताए गए पते पर ले गया और युवती को उसके घर छोड़ कर अया। कैब ड्राइवर ने युवती को मामले पर मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और संतुष्ट हो गया था कि युवती किसी को इस कांड के बारे में जानकारी नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जो उसी युवती की ओर से भेजा गया और उसमें लिखा हुआ था, '.... मेरे साथ रेप हो गया है।' यह पढ़ते हुए आरोपी शिव कुमार यादव अलर्ट हो गया।

देश छोड़ने वाला था शिव कुमार

Uber cab rape case - 5 unknown facts

युवती का मैसेज मिल ही शिवकुमार अलर्ट हो गया और देश से भागने की योजना बनाने लगा। खास बात ये है कि दिल्ली पुलिस की कुछ लापरवाहियों ने उसे यह करने का पूरा मौका भी दिया।

घटना शुक्रवार रात हुई, इसकी जानकारी युवती ने शुक्रवार रात को ही दिल्ली पुलिस को दे दी। लेकिन दिल्ली पुलिस शनिवार दिनभर मामले में टालमटोल करती रही। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पहले ही शिव कुमार को गिरफ्तार कर सकती थी।

लेकिन लापरवाही के चलते पूरे एक दिन तक शिव कुमार खुलेआम घूमता रहा और देश से भागने की योजना बनाता रहा। सूत्रों के मुताबिक शिव कुमार यादव ने परिवार के साथ नेपाल जाने की पूरी तैयारी कर ली थी, ऐन मौके पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

किसी का भी दुपट्टा खींच लेता था

Uber cab rape case - 5 unknown facts

घटना के बाद आरोपी शिव कुमार यादव के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। उसके गांव वालों का तो यहां तक दावा है कि जब वह राम नगर (आरोपी का गांव) जाता था, तो लोग अपनी बेटियों के घर से निकलने पर पाबंदी लगा देते थे।

गांव वालों का आरोप है कि वह लड़कियों पर भद्दे कमेंट करता था, दुपट्टा खींच लेता था और मौका पाने पर कुछ भी कर सकता था। कुछ साल पहले उसकी हरकतों के चलते स्‍थानीय पुलिस उसे जिलाबदर कर चुकी थी।

यही नहीं, शिव कुमार पर ऐसे-ऐसे आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो शायद ही कोई जानता है। वह कोई साधारण अपराधी नहीं है, उसने ऐसे कई मामलों को अंजाम दिया है, जिसे जानकार उसकी हरकतों का अंदाजा लगा लेंगे।

कुख्यात अपराधी जैसा है शिव कुमार का ट्रैक रिकॉर्ड

Uber cab rape case - 5 unknown facts

शिव कुमार यादव ने 21 साल की उम्र में पहली बार आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था। तफ्तीश के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी को मैनपुरी में वर्ष 2003 में छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी का चरित्र कुख्यात अपराधी जैसा निकला है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ दिल्ली के महरौली में वर्ष 2011 में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है। आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में पूछताछ की।

इसमें उसने खुलासा किया कि उसके खिलाफ मैनपुरी में छेड़छाड़, आर्म्स एक्ट और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस ने मैनपुरी पुलिस से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों के बारे में जानकारी हासिल की।

इस घटना में उसने पार कर दी थी हैवानियत की हद

Uber cab rape case - 5 unknown facts

इस आरोपी ने ‌दिल्ली रेडियो टैक्सी रेप कांड में हैवानियत की सारी हदें पार दी थी। इसने युवती के विरोध पर उसके संवदेनशील जगहों पर रॉड से हमले की धमकी दी थी, तो पीड़ित युवती बहुत ज्यादा डर गई। डर के चलते उसने आरोपी के सामने समर्पण कर दिया।

इसके बावजूद शिव कुमार यादव ने उसकी पिटाई की थी। युवती ने ये बात कोर्ट में सोमवार को दिए बयानों में कही है। वहीं दिल्ली पुलिस की टीम मथुरा रवाना हो गई है और पुलिस ने सबूत के तौर पर आरोपी के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

दिल्ली पुलिस को कैब से आरोपी शिवकुमार यादव के खिलाफ अहम सबूत मिल गए हैं। आरोपी की निशानदेही पर उसके स्मार्ट फोन की बरामदगी का प्रयास भी किया जा है। उसके दो मोबाइल पहले ही बरामद हो चुके हैं। वारदात के समय आरोपी ने जो कपड़े पहने भी वो भी मिल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed