फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uber cab rape victim withdraw her case in us federal court

उबर कैब रेप पीड़िता ने केस वापस लिया

Thu, 03 Sep 2015 05:30 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
uber cab rape victim withdraw her case in us federal court

दिल्ली में पिछले साल पांच दिसंबर को उबर कैब में बलात्कार का शिकार हुई युवती ने अपना केस वापस लेने का फैसला कर सबको चौंका दिया है।

विज्ञापन


महिला ने इसी साल जनवरी में उबर कैब सेवा प्रदाता कंपनी पर अमेरिका के संघीय न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। 26 वर्षीय युवती ने कंपनी पर आरोप लगाया था कि कंपनी ने सुरक्षा संबंधी मापदंडों का पालन नहीं किया जिसके चलते वह शिकार हुई।

पीटीआई के मुताबिक पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके वकील और कंपनी लोगों के बीच पिछले एक महीने से बातचीत चल रही है। हालांकि उनका कहना है कि अभी तक किसी समझौते के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता का कहना है कि उबर कंपनी की तरफ से बातचीत के लिए उन्हें हांगकांग बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने वहां जाने से इनकार कर दिया था।

पीड़िता ने की थी मुआवजे की मांग

uber cab rape victim withdraw her case in us federal court

हालांकि पीड़िता के पिता का कहना है कि उनके वकील और कंपनी के बीच बातचीत कहां तक पहुंची और समझौता हुआ है या नहीं इस बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है लेकिन उनके वकील को ऐसा कोई भी फैसला लेने का पूरा अधिकार है।

अखबार का दावा है कि मंगलवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया की जिला अदालत में पीड़िता के वकील ने मामले को वापस लेने की याचिका दायर की है।

पीड़िता ने इसी साल 29 जनवरी को अमेरिका के संघीय अदालत में मामला दर्ज कराते हुए मुआवजे की भी मांग की थी। बता दें दिल्ली में काम से लौटते हुए पीड़िता ने उबर कैब की थी।

कैब के ड्राइवर शिव कुमार ने सुनसान जगह पर कार रोक कर युवती के साथ बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट भी की थी। पीड़िता ने भारत में इस मामले की धीमी सुनवाई पर भी चिंता जाहिर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed