{"_id":"62ccbae8a8e4216e455fcc09","slug":"two-youths-who-went-fishing-in-najafgarh-drain-died-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नजफगढ़ नाले में मछलियां पकड़ने गए दो युवकों की डूबने से मौत, तेज बहाव के कारण पलट गई ट्यूब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नजफगढ़ नाले में मछलियां पकड़ने गए दो युवकों की डूबने से मौत, तेज बहाव के कारण पलट गई ट्यूब
Tue, 12 Jul 2022 06:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 12 Jul 2022 06:59 AM IST
सार
नजफगढ़ नाले में मछलियां पकड़ने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विकासपुरी के इंदिरा कैंप निवासी आमिर खान और गोपाल के रूप में हुई है। ट्यूब की मदद से दोनों मछलियां पकड़ने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छावला के शिकारपुर में स्थित नजफगढ़ नाले में मछलियां पकड़ने के दौरान दो युवक सोमवार को डूब गए। एक युवक के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोर कुछ देर बाद दोनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान विकासपुरी के इंदिरा कैंप निवासी आमिर खान और गोपाल के रूप में हुई है। ट्यूब की मदद से दोनों मछलियां पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। छावला पुलिस जांच कर रही है। सोमवार को आमिर अपने दोस्त गोपाल और पिता नईम के साथ शिकारपुर के नाले में मछलियां पकड़ने गया था। इसी दौरान वह तेज बहाव में आ गए और उनकी ट्यूब पलट गई, जिससे आमिर और गोपाल पानी में डूबने लगे। यह देखकर नईम ने शोर मचा दिया, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। फिर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। गोताखोरों ने दोनों युवकों की तलाश की और कुछ घंटे के बाद दोनों को बाहर निकाल लिया। पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
दोनों पर दर्ज था हत्या का केस
जांच में पता चला कि दोनों युवकों पर वर्ष 2019 में विकासपुरी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। दोनों मार्च 2021 में पैरोल पर जेल से बाहर निकले थे।