{"_id":"6234bffd4f5fc06dd63cff21","slug":"two-youths-fell-in-a-johad-while-taking-selfie","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सेल्फी लेते समय दो किशोर जोहड़ में गिरे, एक की मौत दूसरे की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सेल्फी लेते समय दो किशोर जोहड़ में गिरे, एक की मौत दूसरे की बचाई जान
Fri, 18 Mar 2022 10:53 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:53 PM IST
सार
गुरुग्राम में बादशाहपुर के पलड़ा गांव में जोहड़ के किनारे सेल्फी लेने के दौरान दो किशोरों का पैर फिसल गया। जिसमें एक की जान बचा ली गई और एक की डूबने से मौत हो गई।गोताखोरों की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
जोहड़ में डूबने से एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के बादशाहपुर में होली के दिन सेल्फी ले रहे दो किशोर पैर फिसलने से जोहड़ में गिर गए। दोनों को डूबता देखकर तीसरे किशोर ने जोहड़ में कूदकर एक की जान बचा ली, जबकि दूसरे की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बादशाहपुर के पलड़ा गांव में जोहड़ के किनारे तीन किशोर श्रृंखला बनाकर सेल्फी ले रहे थे। सेल्फी लेने के दौरान ललित (17) और राहुल (17) पैर फिसलने से नीचे जोहड़ में गिर गए। तीसरे किशोर ने कूदकर ललित को तो बाहर निकाल लिया, मगर राहुल को नहीं पकड़ पाया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी फायर विभाग व पुलिस को दी गई। जिसके बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की छानबीन के बाद राहुल के शव को बाहर निकाला गया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन