फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths drowned in Yamuna during Vishwakarma immersion in kalindi kunj

नाचते-गाते आए थे प्रतापति और सचिन: विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान यमुना में दो युवक डूबे, आज फिर होगी तलाश

Mon, 19 Sep 2022 03:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Sep 2022 03:02 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम 5.00 बजे सूचना मिली कि यमुना नदी में दो युवक डूब गए हैं। खबर मिलते ही पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
Two youths drowned in Yamuna during Vishwakarma immersion in kalindi kunj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली कालिंदीकुंज इलाके में रविवार को विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान दो युवक यमुना में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। बोट क्लब को भी सूचना दे दी गई। देर शाम तक प्रेम प्रतापति (18) और सचिन (21) का पता नहीं चला। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह दोबारा से दोनों युवकों की तलाश की जाएगी। दोनों ही युवक नोएडा सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव से आए थे। कालिंदीकुंज थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम 5.00 बजे सूचना मिली कि यमुना नदी में दो युवक डूब गए हैं। खबर मिलते ही पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचा। पुलिस को मौके पर कृणाल, ऋतिक, आशीष पाल और धर्मेंद्र नामक लड़के मिले। इन लोगों ने बताया कि सभी बरौला में हैं। इनका मार्बल घिसाई का काम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पूजा के बाद सभी मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना में आए थे। यहां आने पर सभी नाचते-गाते विसर्जन कर रहे थे। इस बीच अचानक सचिन और प्रेम गहरे पानी में चले गए। दोनों को बचाने की भी कोशिश की गई, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि सोमवार को दोनों की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed