फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two young women were assaulted in Nehru Place, their clothes torn, and they were thrown to the ground; video goes viral.

Delhi NCR News: नेहरू प्लेस में दो युवतियों से मारपीट, कपड़े फाड़े, उठा-उठाकर जमीन पर पटका, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में जंगलराज
विज्ञापन

एक युवती नार्थ-ईस्ट की, उस पर नस्लीय टिप्पणियां कीं, चार में से एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, दोनों युवतियों का एम्स में चल रहा उपचार
सुबह दुकान पर चाय पी रहीं लड़कियों ने घूरने का किया था विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के कालकाजी थाना क्षेत्र के नेहरू प्लेस में एक क्लब दो युवतियों से मारपीट, कपड़े फाड़ने और उठा-उठाकर जमीन पर पटकने का मामला सामने आया है। इनमें एक पीड़ित युवती नार्थ-ईस्ट की है। आरोप है कि उसके खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां भी की गईं। सोशल मीडिया पर पिटाई की वीडियो वायरल होने पर कालकाजी पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की पहचान की है। चार में से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि यह घटना 10 मई को सुबह करीब 6:30 बजे नेहरू प्लेस स्थित एक होटल के बाहर चाय की दुकान के पास घटी। सुबह साढ़े छह बजे पीड़ित युवतियों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को घटना की सूचना दी। इसके बाद कालकाजी थाना पुलिस एक की एक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता लगा कि ये युवतियां एक क्लब में जाॅब करती हैं। क्लब के पास ही ये एक चाय की दुकान पर चाय पी रही थीं, तभी तीन-चार लड़के वहां आए उन्हें घूरने लगे। युवतियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने लड़कियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़कियों को उठा उठाकर कर जमीन पर पटका। शिकायतकर्ताओं में से एक ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए गए। नार्थ ईस्ट की एक युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उस पर नस्लीय टिप्पणियां कीं। पुलिस जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंदी और दोनों पीड़िताओं को चिकित्सा जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर की गई कार्रवाई : पुलिस उपायुक्त तिवारी ने बताया कि कालकाजी थाने में 10 मई को मामला दर्ज किया है और तुरंत जांच शुरू की गई है। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि अगर आरोपियों को उनके सामने पेश किया जाए तो वे उनकी पहचान कर लेंगी। पुलिस ने बताया कि जांच के तहत, आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान हुई, जल्द होगी गिरफ्तारी : पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान, गवाहों और राहगीरों सहित आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद घटना में शामिल चार मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई हैं और उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article