दिल्ली: जेएनयू में छात्रों के यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सांसद बिमोल के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ एबीवीपी ने जेएनयू में विरोध प्रदर्शन किया।
विस्तार
दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ एबीवीपी ने जेएनयू में विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH दिल्ली: JNU में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ ABVP ने JNU में विरोध प्रदर्शन किया। https://t.co/RlufVFMICp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2026विज्ञापन
इससे पहले वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के आवास के बाहर एक नोटिस चिपकाया है। यह नोटिस जेएनयू में उनके खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित है। पुलिस ने इस नोटिस के माध्यम से सांसद को बीएनएसएस की धारा के तहत जांच में शामिल होने को कहा है।
कांग्रेस सांसद ने क्या कहा?
हालांकि, अकोइजम ने आरोपों से इनकार किया है और जांच में प्रक्रियात्मक खामियों का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई, जो उनके अपील के अधिकार का प्रयोग करने के लिए आवश्यक थी। उन्होंने पीओएसएच अधिनियम की धारा 16 के तहत गोपनीयता प्रावधानों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है और दावा किया है कि उनकी पहचान समय से पहले उजागर कर दी गई।
समिति की रिपोर्ट को पुलिस ने बनाया आधार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जेएनयू प्रशासन द्वारा आरोप लगने के बाद बनाई गई समिति की रिपोर्ट को आधार बनाकर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार आंतरिक समिति ने शिकायतकर्ताओं के बयान, गवाहों के पक्ष, प्रोफेसर की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का आकलन किया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति ने आरोपों को सही पाते हुए उनके व्यवहार को अनुचित बताया। इसमें कहा गया कि यौन संकेत देने वाले आचरण और अवांछित शारीरिक संपर्क से महिला विद्यार्थियों के साथ पेशेवर मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ। इससे उनके लिए डराने वाला, अपमानजनक और प्रतिकूल शैक्षणिक माहौल बना। समिति ने यह भी कहा कि आचरण की प्रकृति और शिकायतकर्ताओं पर उसके प्रभाव को ध्यान में रखना जरूरी है।