{"_id":"6acf7df1b22da4c299018196","slug":"railways-to-run-two-special-trains-during-the-festive-season-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159116-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: त्योहारों पर रेलवे चलाएगा दो विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: त्योहारों पर रेलवे चलाएगा दो विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
वाराणसी-जम्मू तवी और दिल्ली-हावड़ा के बीच एक-एक फेरा लगाएंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें वाराणसी-जम्मू तवी और दिल्ली जंक्शन-हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। दोनों ट्रेनें निर्धारित मार्ग पर एक-एक फेरा लगाएंगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04231/04232 वाराणसी-जम्मू तवी-वाराणसी आरक्षित विशेष एक्सप्रेस वाराणसी से 18 अक्टूबर को रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन 19 अक्टूबर को जम्मू तवी से चलेगी। इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे।
वहीं, ट्रेन संख्या 04092/04091 दिल्ली जंक्शन-हावड़ा-दिल्ली जंक्शन आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस दिल्ली से 17 अक्टूबर को रवाना होगी। हावड़ा से इसकी वापसी 18 अक्टूबर को होगी। इस ट्रेन में केवल वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे ने दोनों विशेष ट्रेनों के ठहराव तथा प्रस्थान और आगमन के समय की जानकारी भी जारी की है।