फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two women accused of fake ed raid arrested

Delhi NCR News: घरेलू सहायिका ने फिल्म देखकर सिपाही पति संग मिलकर रची फर्जी रेड की कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
ननद-भाभी गिरफ्तार, सिपाही समेत तीन को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी जिले के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) थाना पुलिस ने अपने मालिक के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की फर्जी रेड डलवाने के आरोप में ननद-भाभी को गिरफ्तार किया है। फर्जी रेड की मास्टरमाइंड रेखा और उसकी ननद पूजा हैं। भाभी रेखा देवी पीड़ित मालिक के यहां पर घरेलू सहायिका का काम करती थी। पुलिस पूजा के पति प्रकाश, बेटा मनीष और बहन मीना के पति उपदेश सिंह थापा उर्फ पिंटू की तलाश कर रही है। प्रकाश आईटीबीपी में सिपाही के पद पर तैनात है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि एनडीएमसी से सीनियर आर्किटेक्चर के पद से रिटायर आरसी सभरवाल, पत्नी उषा सभरवाल के साथ डी-ब्लाॅक, एनएफसी में रहते हैं। उन्होंने एनएफसी थाने में 13 फरवरी को शिकायत दी थी कि 11 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे पुलिस की वर्दी पहने तीन लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने खुद को ईडी अधिकारी बताया और सर्च वारंट, ऑथराइजेशन लेटर या परिचय पत्र दिखाने से मना कर दिया। आरोपियों ने उन्हें धमकाया, उनके मोबाइल फोन छीनकर बंद कर दिए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि बूढ़े मालिक की मदद करने वाला कोई नहीं था। उन्हें लगा कि यह मालिक के कैश और दूसरी कीमती चीजों को हड़पने का यह सही तरीका है, ताकि आसानी से पैसे कमाए जा सके।
विज्ञापन

सारे पैसे और कीमती सामान पेश करने का कहा
आरोपियों ने पीड़ित को सारे पैसे और कीमती सामान पेश करने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने डाइनिंग टेबल पर 10-12 लाख से भरा बैग रख दिया। आरोपियों ने फोटो खींचे और गिरफ्तार करने की धमकी दी। वारदात के दौरान पीड़ित की पत्नी उषा सभरवाल ने पेशे से वकील पोते कार्तिक सभरवाल से किसी तरह संपर्क किया। इसका पता चलते ही आरोपी करीब 3-4 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। मामला दर्जकर एनएफसी थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, एसआई नवीन यादव व महिला एसआई प्रियंका की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 350 सीसीटीवीर कैमरों की फुटेज खंगाली
टीम ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से पता लगा कि आरोपियों की कार सेक्टर-4, वैशाली गाजियाबाद में रुकी थी। जांच के बाद पुलिस टीम ने थराली चमोली, उत्तराखंड निवासी रेखा देवी (40) और उसकी ननद सेक्टर-3, वैशाली, गाजियाबाद निवासी पूजा (45) को 25 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। पूजा के घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने सात महंगी घड़ियां, गहने, डिप्टी कमांडेंट की एक वर्दी, एक पिस्टल (लाइसेंस एक्सपायर) और एक फर्जी पहचान पत्र जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed