{"_id":"226c59f04f84a39ae7a94867bbbd3ab9","slug":"two-woman-fights-for-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरवाली के साथ कार में देखा, तो चढ़ गया घरवाली का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरवाली के साथ कार में देखा, तो चढ़ गया घरवाली का पारा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 05 Feb 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के सामने मंगलवार दोपहर 12 बजे अधिवक्ता को बाहरवाली के साथ कार में घूमता देख घरवाली का पारा चढ़ गया। उसने सरेआम बाहरवाली की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने दोनों को समझाकर किसी तरह शांत दोनों को वहां से भेजा। इस बीच पति मौके से रफूचक्कर हो गया।
कविनगर पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता सिहानी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पत्नी को पति पर संदेह था। लिहाजा मंगलवार को वह पति का कार से पीछा करने लगी।
विज्ञापन
पति पहले अपने आफिस गए और फिर नोएडा सेक्टर-42 की एक महिला केसाथ कार में हापुड़ चुंगी की तरफ जाने लगे। पत्नी ने कार से पीछा कर दोनों को कलक्ट्रेट के सामने रोक लिया और हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला का आरोप था कि नोएडा की महिला उसके पति के पीछे पड़ी है।
जबकि नोएडा की महिला का कहना था कि उसकी सिर्फ जान पहचान है। इस बीच पति वहां से चलता बना। घरवाली ने बाहरवाली के बाल पकड़कर कई चांटे जड़े।
एसएचओ कविनगर ने बताया कि इस बाबत रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। हो सकता है दोनों पक्षों में समझौता हो गया हो।