{"_id":"644f2936028148a3a7021553","slug":"two-wheeler-drivers-don-t-care-about-their-lives-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दोपहिया वाहन चालकों को जान की परवाह नहीं, बिना हेलमेट पकड़े गए टॉप-10 स्पॉट में से सात पूर्वी दिल्ली के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दोपहिया वाहन चालकों को जान की परवाह नहीं, बिना हेलमेट पकड़े गए टॉप-10 स्पॉट में से सात पूर्वी दिल्ली के
Mon, 01 May 2023 08:21 AM IST
विजय पुंडीर
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 01 May 2023 08:21 AM IST
सार
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना है। ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूर्वी दिल्ली में दोपहिया वाहन चलाने वालों को जान की परवाह नहीं है। इसका खुलासा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के बिना हेलमेट पकड़े गए दोपहिया वाहन चालकों के डाटा से हुआ है। दिल्ली में बिना हेलमेट पकड़े गए टॉप-10 स्पॉट में से सात पूर्वी दिल्ली के हैं। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यहां जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना है। ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसकी वजह लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना है। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2023 में एक जनवरी से लेकर 15 अप्रैल तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अवधि में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 170284 लोगों का चालान किया गया। वर्ष 2021 में इस अवधि में ये संख्या 343436 और वर्ष 2022 में 114908 थी।
विज्ञापन
वर्ष 2022 में टॉप-10 में पूर्वी दिल्ली नहीं थी
वर्ष 2022 में एक जनवरी से लेकर 15 अप्रैल तक बिना हेलमेट जिन 10 जगहों पर सबसे ज्यादा दोपहिया पकड़े गए। इनमें पूर्वी दिल्ली की एक भी जगह नहीं थी। वर्ष 2023 में इस अवधि में टॉप-10 जगहों पर पूर्वी दिल्ली के सात जगह शामिल हो गए। इस अवधि में चलाए गए अभियान के दौरान जिन 10 जगहों पर बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालक पकड़े गए इनमें 7 पूर्वी दिल्ली की है। पूर्वी दिल्ली की ये 7 जगह गोकुलपुरी, नंदनगरी, भजनपुरा, खजूरी, सीलमपुर, सीमापुरी और गांधी नगर सर्किल हैं। इनमें से गोकुलपुरी पहले, नंदनगरी दूसरे, भजनपुरा तीसरे, खजूरी चौथे, सीलमपुर पांचवें, सीमापुरी छठे और गांधी नगर नौवे स्थान पर है।
विज्ञापन
जागरूकता अभियान के दौरान पकड़े गए
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महेश भारद्वाज ने बताया कि कई बार कॉलोनी की गलियों में लोगों दोपहिया पर हेलमेट नहीं लगाते हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं और सख्ताई की जाती है। ऐसे में ये डाटा सामने आया है।