{"_id":"e8210ad8fd009d2b048e296df8efc93e","slug":"two-units-of-coca-cola-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोका कोला की दो इकाइयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोका कोला की दो इकाइयों को नोटिस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 30 May 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में खतरनाक प्रदूषण फैलाने के चलते कोका कोला कंपनी की दो इकाइयों को नोटिस जारी किया गया है। मालूम हो कि सीपीसीबी और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के मुताबिक प्रदेश की 956 इकाइयां गंगा नदी में प्रदूषण फैला रही हैं।
विज्ञापन
इनमें हिंदुस्तान कोका कोला बिवरेज की बनारस और पटना की इकाइयां शामिल हैं। इनको सीपीसीबी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले पर दाखिल कृष्णकांत की याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने इकाइयों को चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
सिंभावली मिल के मामले पर सुनवाई 30 जून को होगी। याचिकाकर्ता के वकील राहुल चौधरी ने बताया कि मामले में सिंभावली मिल की अलग और गंगा में प्रदूषण करने वाली अन्य इकाइयों की अलग-अलग सुनवाई हो रही है। सिंभावली वाले मामले में सुनवाई शुक्रवार को होनी है।
विज्ञापन
नामी बिस्कुट कंपनी के पैकेट में घटतौली
विधिक माप विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार ने मुरादनगर के डिपार्टमेंटल स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि टीम ने पहले वहां तौलने वाली मशीन की जांच की। इसके बाद कंपनियों के पैकेट को देखा। पैकेट को जब तौला गया तो उसमें 20 से 30 ग्राम तक वजन कम मिला।
कई पैकेट को तौल कर देखा गया। सभी में मात्रा कम थी। लिहाजा उपभोक्ता हित को देखते हुए कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।