{"_id":"5ce375ebbdec22074e0133d6","slug":"two-underpasses-of-meerut-expressway-will-open-in-a-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में खुलेंगे मेरठ एक्सप्रेसवे के दो अंडरपास, बाकी पांच जल्द खोलने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में खुलेंगे मेरठ एक्सप्रेसवे के दो अंडरपास, बाकी पांच जल्द खोलने का दावा
Tue, 21 May 2019 09:22 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 May 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ एक्सप्रेसवे पर नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में सात स्थानों पर अंडरपास बनाने पर काम चल रहा है। दो अंडरपास एक सप्ताह में जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे नोएडा और गाजियाबाद आनेजाने वालों को आसानी होगी।
दरअसल, दिल्ली से मेरठ तक निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के अंतर्गत नोएडा और गाजियाबाद के क्षेत्र में भी काम प्रगति पर है। इस क्षेत्र में नोएडा और गाजियाबाद को आपस में जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे के नीचे सात स्थानों पर अंडरपास बनाने का काम चल रहा है।
इसी कड़ी में शिप्रा मॉल के पास अधूरे अंडरपास को ही खोल दिया गया था। लेकिन उससे काम नहीं चल पा रहा है। इसके अलावा जिन दो स्थानों पर अंडरपास शुरू करने की बात की जा रही है। उसमें नोएडा सेक्टर-63 के पास का एक अंडरपास होगा।
विज्ञापन
यहां से सीआईएसएफ कट के आसपास गाजियाबाद से अंडरपास जुड़ेगा। इसके अलावा दूसरा अंडरपास गाजियाबाद में काला पत्थर के पास होगा, जो कि नोएडा में सेक्टर-62 की ओर से निकलेगा। दोनों ही अंडरपास तीन-तीन लेन के होंगे। यहां से आने और जाने दोनों की व्यवस्था होगी।

सड़क का 50 प्रतिशत काम पूरा
यूपी गेट से सेक्टर-63 तक मेरठ एक्सप्रेसवे की सड़क का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके बाद अब बाकी बचे काम को जल्द पूरा करने पर जोर है।
दिसंबर तक काम पूरा करने का दावा
एनएचएआई के अधिकारियों का दावा है कि मेरठ एक्सप्रेसवे का काम दिसंबर 2019 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों को सिग्नल फ्री सफर का मौका मिल पाएगा।
नोएडा और गाजियाबाद के बीच दो अंडरपास एक सप्ताह में खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा बाकी बचे अंडरपास जून के आखिरी सप्ताह तक खुल पाएंगे। इसका काम अभी बचा हुआ है।
आरपी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई