फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two times budget pass on same plan.

एक योजना पर क्यों जारी हुआ दो बार बजट?

Sat, 27 Sep 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 27 Sep 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
Two times budget pass on same plan.

बल्लभगढ़ में बिजली निगम की महात्मा गांधी ग्रामीण योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। निगम अधिकारियों ने बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के लिए पावर योजना के नाम पर दो बार बजट जारी करवाया है।

विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता वरुण श्योकंद ने यह आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक आरटीआई डाल कर विभाग से इस संबंध में जानकारी मांगी है। मुख्यालय की आरटीआई विंग के पास याचिका पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


याचिका मिलते ही अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से शनिवार को एक बैठक की। बैठक में योजना के बारे में क्या बात हुई इस पर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें: बिजली विभाग ने शुरू किए दो नए टोल फ्री नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरटीआई संबंधी पूछताछ के लिए फरीदाबाद सर्किल अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया। योजना को लेकर बजट और ठेका जारी संबंधित जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए गए। इस बावत सोमवार को एक बैठक होगी।

गौरतलब है कि जिले में योजना के तहत करीब तीन हजार कनेक्शन जारी हुए हैं। एमडी अरुण कुमार ने बताया कि सूचना पर अधिकारियों से जानकारी मांगी जा रही है। इससे अधिक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed