फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Tehsildars have been suspended in mathura land scam

मथुरा जमीन घोटाला: यीडा में तैनात रहे दो तहसीलदार निलंबित

Tue, 21 Aug 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 21 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Two Tehsildars have been suspended in mathura land scam
फाइल फोटो
यीडा के मथुरा क्षेत्र में हुए जमीन घोटाले में दो तहसीलदारों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर इस जमीन घोटाले में शामिल होने का आरोप है। यीडा की सिफारिश पर शासन ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


निलंबित तहसीलदारों में से एक अलीगढ़ तैनात हैं। इसी मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पीसी गुप्ता मेरठ जेल में है। दरअसल, यीडा ने मथुरा के सात गांवों में 57 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। 
विज्ञापन


यह जमीन मास्टर प्लान से बाहर खरीदी गई। जमीन का उपयोग भी नहीं तय हुआ था। जांच में गड़बड़ी आने पर यीडा ने पूर्व आईएएस और यीडा के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता समेत 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले अन्य आरोपी पकड़ से दूर हैं। यीडा ने घोटाले में शामिल 7 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति मांगी थी।
यीडा में तैनात रहे तहसीलदार रणवीर सिंह को भी आरोपी माना गया है। 

रणवीर का अलीगढ़ तबादला हो गया था। अब राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव लीना जौहरी ने तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। उन्हें आयुक्त अलीगढ़ मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। 

वहीं तहसीलदार चमन सिंह को भी निलंबित किया गया है। चमन सिंह यमुना प्राधिकरण में ही तैनात है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दफ्तर आना बंद कर दिया था। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव लीना जौहरी ने उन्हें भी निलंबित कर दिया है। उसे भी आयुक्त मेरठ मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed