फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two soldiers make shameful thing in delhi park.

दो फौजियों ने की दिल्ली के पार्क में शर्मनाक हरकत

Sat, 27 Dec 2014 01:53 AM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two soldiers make shameful thing in delhi park.

दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में मणिपुरी युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि सेना के दो जवानों ने उसे ग्रेटर कैलाश-दो में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने जवानों के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार हिना (बदला हुआ नाम, 29) ने शिकायत में बताया कि वह मणिपुर निवासी सेना में जवान विश्वजीत को जानती है। विश्वजीत व एक अन्य सिपाही ने उसे अक्तूबर में नौकरी लगवाने के लिए पुणे बुलाया था जहां उससे दोनों ने 50 हजार रुपये व ज्वेलरी ले ली।
विज्ञापन


यहां पर आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिस पर युवती द्वारा पुलिस में शिकायत करने की बात पर आरोपियों ने माफी मांग ली। आरोप है कि दोनों ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई और पैसे व जेवर भी वापस नहीं करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे देने के बहाने पार्क में बुलाया

Two soldiers make shameful thing in delhi park.

युवती दिसंबर की शुरूआत में दिल्ली आ गई। आरोपियों ने बुधवार को हिना को पैसे वापस देने के लिए ग्रेटर कैलाश-दो के एम ब्लॉक के एक पार्क में बुलाया।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने यहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन वह खुद को बचाकर भाग गई। उसने रात में ही पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी।

चितरंजन पार्क थाना पुलिस को जब मामले का पता चला तो उसने दुष्कर्म का प्रयास और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed