फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two sisters conspired and stole 40 tolas of gold jewellery

दो बहनों ने रची साजिश: सहेली के घर से 40 तोले सोने के गहनों पर किया हाथ साफ, इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

Fri, 23 May 2025 07:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 May 2025 07:34 AM IST
सार

गिरफ्तार बहनों की पहचान रणजीत नगर निवासी करिश्मा और रोहिणी सेक्टर 18 निवासी शिप्रा के रूप में हुई है। करिश्मा तलाकशुदा है और अपने एक बच्चे के साथ रहती है। वहीं शिप्रा शादीशुदा है।

विज्ञापन
Two sisters conspired and stole 40 tolas of gold jewellery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock

विस्तार

मोती नगर क्षेत्र में सहेली के घर से दो बहनों ने साजिश कर 40 तोले सोने के गहने उड़ा लिए। एक आरोपी ने पीड़िता को मंदिर ले जाने के बहाने अपने साथ ले गई, जबकि दूसरी बहन पीड़िता के घर आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से सारे गहने बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन

गिरफ्तार बहनों की पहचान रणजीत नगर निवासी करिश्मा और रोहिणी सेक्टर 18 निवासी शिप्रा के रूप में हुई है। करिश्मा तलाकशुदा है और अपने एक बच्चे के साथ रहती है। वहीं शिप्रा शादीशुदा है। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 18 मई को बसई दारापुर निवासी 45 साल की महिला ने अपने घर के अंदर एक बंद अलमारी में रखे सोने के गहने चोरी की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि यहां वह अकेली रहती है और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। उसने कुछ दिन पहले अपनी बहन के पास रखे अपने हिस्से के 40 तोले सोने के गहने लेकर आई थी। उसे वह अलमारी में रख दी थी। शिकायतकर्ता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास गहने होने की जानकारी उसके मकान मालिक और उसकी सहेली करिश्मा को थी। उसने बताया कि 17 मई को वह करिश्मा की बहन शिप्रा के साथ झंडेवालान मंदिर गई थी, जहां से रात आठ बजे वापस आई। अगली सुबह उसने अलमारी की जांच की तो उसने पाया कि उसके सोने के गहने गायब हैं। 

पुलिस ने शिप्रा से फोन पर बात की। उसने मंदिर जाने की बात कबूल कर ली, लेकिन उसके बाद से अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस को उस पर शक गहरा गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो फुटेज में करिश्मा कैद हो गई थी। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी।

पूछताछ में पहले तो वह शिकायतकर्ता के घर जाने की बात से इन्कार करती रही, लेकिन फुटेज की बात कहने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बहनों ने बताया कि सहेली के पास गहने देखकर उन्हें लालच आ गया था। लगातार उनके घर पर आने जाने से उन्हें इस बात की जानकारी थी कि वह अलमारी और घर का चाबी कहां रखती है। फिर दोनों बहनों ने घर में चोरी की साजिश रची और बहाने से शिकायतकर्ता को मंदिर ले जाने के बाद घर में चोरी को अंजाम दिया।


यह भी पढ़ें: Donkey Route : 45 लाख रुपये लेकर डंकी रूट से यूएस भेजा, पंजाब का एजेंट दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed