फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two plays on third day of meta festival

Delhi NCR News: कादंबरी देवी के रहस्यमय जीवन को मंच ने दिया स्वर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
मेटा के तीसरे दिन दो नाटकों का हुआ मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स एवं फेस्टिवल (मेटा) का तीसरा दिन दर्शकों के लिए भावनाओं के भंवर में डुबकी जैसा साबित हुआ। मेघना रॉय चौधरी के निर्देशन में हिंदी नाटक कादंबरी का मंचन श्रीराम सेंटर में हुआ, जबकि नीरज जीएम के निर्देशन में मलयालम एवं संस्कृत प्रस्तुति, द ओल्ड मैन एंड द सी–कथकली ऑफ मॉरो, की प्रस्तुति कमानी सभागार में हुई।

कादंबरी, एक काव्यमय नाट्य-यात्रा है, जो कादंबरी देवी के मौन और रहस्यमय जीवन को स्वर देती है। नाटक कादंबरी देवी को महान कवि की जीवनी के हाशिये तक सीमित न रखते हुए, उनकी अपनी अस्मिता और आवाज को केंद्र में लाने का प्रयास करता है। उनके अंतिम क्षणों की कल्पना करते हुए, नाटक एक सांध्यकालीन भावभूमि रचता है, जहां कादंबरीप्रेम, स्वतंत्रता और विस्मरण जैसे अधूरे प्रश्नों पर संवाद करती हैं।
विज्ञापन

वहीं, महोत्सव की दूसरी प्रस्तुति, द ओल्ड मैन एंड द सी–कथकली ऑफ मॉरो, कथकली की पारंपरिक सीमाओं को चुनौती देने वाला एक अनूठा प्रयोग रहा। यह प्रस्तुति कथकली की जड़ों, कूटियाट्टम, थेय्यम, पडयानी और थिर्रा जैसी परंपरागत कला-शैलियों को सम्मान देते हुए, आधुनिक रंगमंचीय तकनीकों के साथ उसका नया रूप प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज के नाटक


समथिंग लाइक ट्रुथ
श्री राम सेंटर, शाम 6:00 बजे




जे जानलागुलोर आकाश छिलो
कमानी ऑडिटोरियम, रात 8:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed