फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two players clashed during a cricket match youth killed in dispute

क्रिकेट मैच के दौरान भिड़े दो खिलाड़ी: सीने पर पंच मारकर ले ली जान, नियम के विरुद्ध खेलना चाहता था 'हत्यारा'

Sat, 11 May 2024 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 May 2024 10:47 PM IST
सार

सवा तीन बजे पुलिस को रामलीला मैदान में झगड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत पड़े विशाल और घायल कुणाल को दीपचंद बंधु अस्पताल ले गई। यहां विशाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Two players clashed during a cricket match youth killed in dispute
क्रिकेट खिलाड़ी की मौत - फोटो : freepik.com

विस्तार

दिल्ली के भारत नगर इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में सीने पर पंच मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त विशाल (23) के रूप में हुई है। अचेत विशाल को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि खेल के दौरान एक युवक के खेलने की जिद को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

विशाल परिवार के साथ प्रताप नगर में रहता था। परिवार में पत्नी अर्चना, एक साल का बेटा, छोटा भाई कुणाल और दिव्यांग बहन है। चार माह पहले उसके पिता का देहांत हुआ है। वह सदर बाजार में नौकरी करता था। परिवार वालों के मुताबिक, विशाल शनिवार दोपहर अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इलाके का रहने वाला एक युवक बीच खेल में खेलने की जिद करने लगा। इस बात को लेकर विशाल का उस युवक से झगड़ा हो गया। आरोपी वहां से चला गया। विशाल ने अपने भाई कुणाल को झगड़ा होने की बात कहकर मैदान में बुला लिया। कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट करने लगा। इस दौरान आरोपियों ने विशाल के सीने में पंच से हमला कर दिया। सीने में पंच लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। हमले में कुणाल भी घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवा तीन बजे पुलिस को रामलीला मैदान में झगड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत पड़े विशाल और घायल कुणाल को दीपचंद बंधु अस्पताल ले गई। यहां विशाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुणाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारपीट करने के वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed