दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: कश्मीरी गेट पुल पर फॉर्च्यूनर कार और ऑटो की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत
दिल्ली के युधिष्ठिर सेतु पर फॉर्च्यूनर और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
विस्तार
दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में युधिष्ठिर सेतु पर 17-18 नवंबर की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप आठ लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान दो घायलों की मौत हो गई।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में युधिष्ठिर सेतु पर एक फॉर्च्यूनर कार और ऑटो-रिक्शा की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
Delhi: Eight people were injured in a collision between an SUV and a TSR at Yudhishthir Setu under Kashmere Gate police station during the night of November 17–18. An FIR was registered under Sections 281 and 125(a) of the BNS. Two of the injured later succumbed to their injuries, following which Section 105 of the BNS was added. Efforts are underway to apprehend the accused. (Visuals of vehicle involved in the accident)
— IANS (@ians_india) November 19, 2026
पुलिस के अनुसार, यह हादसा 17-18 नवंबर की रात को हुआ था। इसके बाद आठ घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में शुरुआत में बीएनएस की धारा 281 और 125 (ए) (दूसरों की जान खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। दो लोगों की मौत के बाद, इसमें धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) भी जोड़ दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी है।
