फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two people injured in gurgaon in silly fight

खेत में पानी देने के लिए जान के दुश्मन हुए गांववाले

Sat, 09 Jan 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 09 Jan 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
two people injured in gurgaon in silly fight

खंड के गांव धुलावट में लाठी-डंडों व फरसे से घर पर जान लेवा हमला बोलकर बाप-बेटे को गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद व्यक्तियों के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आस मौहमद पुत्र नसीबा निवासी गांव धुलावट ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया की गांव के  दीनू पुत्र मुनीर ने अपने खेत के लिए उसके टयूबवैल से पानी लिया था।
विज्ञापन


जब उसने गत 7 जनवरी को खेत में दिए गए पानी के रूपये दीनू व उसके पुत्र अंजुम से मांगे तो उसने रूपये देने से मना कर दिया और गाली गलौच करते हुए उसकी बेइज्जती की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है की इस झगड़े में उसकी कंधे की हडडी भी टूट गई। उसी दिन शाम करीब तीन बजे उक्त दोषियान के परिजनों ने उसके घर पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके पुत्र सलीम घायल हो गया।

पीड़ित का आरोप है उक्त दोषियों ने उसके ट्रेक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दोशियों ने उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने पीड़ित आस मोहम्मद के ब्यान पर  दीनू, सददाम, अंजुम व  मुमताज निवासीयान धुलावट के विरूद्व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टैंकर व कार की टक्कर में  दो गभीर रूप से घायल
तावडू। सोहना रोड़ पर गांव शिकारपुर मोड़ के समीप शनिवार को कार व  टेंकर में भिंडत हो गई। इस हादसे में कार चालक व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को  इलाज के लिए नल्लहड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेंकर चालक घटना स्थल पर टैंकर को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच टेंकर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर बाद नसीम निवासी पटौदी रोड़ तावडू सोहना से अपनी स्विफट डिजायर कार से  तावडू आ रहा था। जब वह शिकार पुर मोड़ के करीब पहुंचा तो सामने से आ रहे एक दूध के टेंकर ने उसमे टक्कर मार दी।


इस हादसे में चालक व चालक के साथ आ रहे उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए नल्हड़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टेंकर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed