{"_id":"62f1e64964654369c89b82890413c501","slug":"two-people-injured-in-cylinder-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसे ही सब्जी चढ़ाई फट गया सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसे ही सब्जी चढ़ाई फट गया सिलेंडर
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 20 Feb 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर में आग लगने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। उनका मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना मुजेसर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
बिहार निवासी गिरिराज व मनीष संजय कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। दोनों संजय कॉलोनी में स्थित कंपनी में काम करते हैं। बुधवार शाम को काम से लौटने क बाद दोनों छोटे सिलेंडर पर खाना बना रहे थे।
चावल पक चुका था और सब्जी पकाने की तैयारी चल रही थी। जैसे ही सब्जी सिलेंडर पर चढ़ाया, गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
तभी सिलेंडर में गैस लीक होने की वजह से आग लग गई। लपटें इतनी तेज थी कि मनीष व गिरिराज को भागने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मकान की दीवारों में भी दरारें आ गईं। पड़ोसियों ने दोनों को निकालकर बीके अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन