फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two pedestrians died in road accident on Golf Course Extension road in Gurugram

गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दो भाइयों को रौंदा

Mon, 02 Sep 2019 10:21 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Sep 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Two pedestrians died in road accident on Golf Course Extension road in Gurugram
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : एएनआई
हरियाणा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रविवार देर रात गुरुग्राम में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घटना गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, गोल गप्पे के ठेले ले जा रहे दो भाइयों को तेज रफ्तार कार की चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों नाबालिग भाइयों की मौके पर मौत हो गई। दोनों की उम्र 14 से 16 साल के बीच है। 
विज्ञापन


जबकि कार चालक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर लाल रंग की एक्सयूवी कार तेज गति से आ रही थी, उसने ठेले लेकर पैदल जा रहे दो भाइयों को टक्कर मारी और डिवाइडर से टकरा गई। जांच में सामने आया है कि कार ड्राइवर नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed