फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two old cartridges and an old circuit board found During search at Red Fort

Delhi: लाल किले की तलाशी के दौरान मिले दो पुराने कारतूस, होगी फोरेंसिक जांच; पुलिस को इस बात का अंदेशा

Thu, 07 Aug 2025 09:34 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 09:34 AM IST
सार

दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही है। तलाशी के दौरान दो पुराने कारतूस और एक सर्किट बोर्ड मिला है। जिसकी फोरेंसिक जांच शुरू हो गई है। वहीं बरामदगी के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

विज्ञापन
two old cartridges and an old circuit board found During search at Red Fort
लाल किला - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस को दो पुराने कारतूस मिले हैं। इसके साथ ही एक पुराना सर्किट बोर्ड भी बरामद किया  है। पुलिस को अंदेशा है कि इसे किसी पुराने कार्यक्रम में लाइटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया होगा। दोनों कारतूस डैमेज लग रहे हैं। जिनकी फोरेंसिक जांच की जाएगी। ताकि इसका पता लगाया जा सके। इस बरामदगी के बाद दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है। हाल ही में लाल किले में मॉक ड्रिल के दौरान डमी बम की घटना के बाद पुलिस कर्मियों को गाज गिरी थी। 

विज्ञापन

कुछ दिन पहले लाल किले में घुसी थी डमी बस
स्वतंत्रता दिवस समारोह से ठीक पहले लालकिला की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बीच बीते सोमवार को बड़ी घटना घटित हुई थी। सुरक्षाकर्मियों से भरी एक डमी बस लाल किले में बिना रोक-टोक दाखिल हो गई और वहां तैनात पुलिसकर्मी सोते रह गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सात पुलिस कर्मियों को किया निलंबित
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने ड्यूटी पर तैनात सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। बाद में पता चला कि यह पुलिस का मात्र अभ्यास भर था। किले की सुरक्षा व्यवस्था की परख के लिए स्पेशल सेल की टीम डमी बस लेकर आई थी। घटना से सबक लेते हुए लालकिले में तैनात अधिकारियों को नए सिरे से सुरक्षा योजना बनाने के आदेश जारी हो गए हैं।

पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि सुरक्षा की जांच 15 अगस्त से पहले सुरक्षा इंतजामों की जांच के लिए की गई थी। अधिकारियों को इसकी पहले से जानकारी थी, लेकिन सुरक्षा में तैनात स्टाफ को जानबूझकर इसके बारे में नहीं बताया गया। इतनी आसानी से लालकिला के भीतर पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। कार्रवाई के बाद पुलिस उपायुक्त ने लाल किला की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर नए सिरे से प्लानिंग करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सुरक्षा घेराबंदी को और चाक-चौबंद करने के लिए कहा गया है। फिलहाल वहां पर पुलिस बल की तैनात बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों के निशाने पर रहता है लाल किला
बता दें कि लाल किला हमेशा से आतंकियों और असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दौरान किसी भी तरह की चूक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। फिलहाल, निलंबन के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

लालकिला में घुसते पांच बांग्लादेशी पकड़े
लालकिला की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के बाद चौकसी बरत रहे पुलिसकर्मियों ने बीते साेमवार को लाल किले में जबरन प्रवेश कर रहे पांच बांग्लादेशियों को पकड़ा। छानबीन के दौरान पता चला कि सभी पांचों अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से फर्जी तरीके से बनाए गए आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस ने सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया। इनको वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़ें: 'दिल्ली को कूड़े से आजादी': सीएम रेखा गुप्ता ने तिमारपुर में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, लगाई झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed