फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two officers from up will help kejriwal in delhi

अब अखिलेश के दो अफसर करेंगे केजरीवाल की मदद

Fri, 13 Mar 2015 04:00 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
Two officers from up will help kejriwal in delhi

एक के बाद एक आ रहे स्टिंग और आंतरकि कलह में फंसी आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए यूपी की अखिलेश सरकार की तरफ से एक राहत भरी खबर आई है।

विज्ञापन


जल्द ही उत्तर प्रदेश शासन के दो अधिकारी अब अगले तीन साल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ काम करेंगे।

दिल्ली सरकार की डिमांड पर यूपी सरकार ने गाजियाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह और मुरादाबाद के एडीएम सिटी प्रवीण मिश्रा के डेपुटेशन को मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल से बृहस्पतिवार को मिली मंजूरी के चलते अब दोनों अधिकारी शनिवार या फिर सोमवार को दिल्ली में चार्ज संभालेंगे।

शिकायतों के निपटारे में निपुण हैं दोनों अफसर

Two officers from up will help kejriwal in delhi

कपिल सिंह 2000 और प्रवीण सिंह 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। दोनों ही अफसरों को कानून व्यवस्था और जन शिकायतों का निपटारा करने में निपुण माना जाता है।

सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने बताया कि यहां से रिलीव होने के बाद वह संभवत: सोमवार को दिल्ली में कार्यभार संभालेंगे। कपिल सिंह दिल्ली के ही रहने वाले हैं।

प्रोटोकॉल के दौरान कपिल सिंह ने जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से संभाला था। यहीं से वह केजरीवाल के मन भा गए और यूपी सरकार से उन्हें मांग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed