फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two new stations for delhi rapid metro in gurugram

रैपिड मेट्रो के दो और स्टेशन खुले

Tue, 25 Apr 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 25 Apr 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
  two new stations for delhi rapid metro in gurugram
delhi metro

साइबर सिटी में मंगलवार को रैपिड मेट्रो के दो और स्टेशन (सेक्टर-42-43 व सेक्टर-53-54 स्टेशन) यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं। इनके खुलने से सात प्रमुख स्थानों पर लोगों की पहुंच काफी आसान हो गई है। इसमें रिहायशी, कमर्शियल और कॉरपोरेट कार्यालय शामिल हैं। देश की पहली प्राइवेट रैपिड मेट्रो के साउथ एक्सटेंशन का परिचालन इसी 31 मार्च से शुरू हुआ था। 

विज्ञापन


उस दौरान इन दोनों स्टेशनों को नहीं खोला गया था, क्योंकि इसे फाइनल टच देना बाकी था। इसे अब पूरा कर लिया गया है। रैपिड मेट्रो के दूसरे फेज का परिचालन शुरू होने से हजारों यात्रियों की राह आसान हो गई है। हालांकि अभी प्रबंधन को जितने यात्रियों को उम्मीद थी, उतने उसे नहीं मिल रहे हैं। दो स्टेशनों के खुलने से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


रैपिड मेट्रो प्रवक्ता का कहना है कि यह दोनों स्टेशन ऐसे स्थान पर हैं, जहां पर शहर के प्रमुख कमर्शियल क्षेत्र हैं। यहां रोज काम करने के लिए हजारों लोग आते हैं। इन स्टेशनों के खुलने से इनकी पहुंच सीधी कंपनी के गेट तक हो गई है। यात्री सतीश का कहना है कि दोनों स्टेशनों के खुलने से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-42 व 43 स्टेशन आम यात्रियों के लिए खुलने से डीएलएफ फेज-5, व्यापार केंद्र, सुपर मार्ट, गैलेरिया मार्केट और पारस हॉस्पिटल तक जाना काफी आसान हो गया है। वहीं सेक्टर 53-54 के खुलने से जेनपैक्ट, साउथ प्वाइंट मॉल व पार्श्वनाथ एग्जोटिका तक जाने के लिए सीधा रास्ता खुल जाएगा।

मंगलवार को दोपहर 3 बजे जैसे ही दोनों स्टेशन खुले, तो यात्रियों का उत्साह देखने लायक था। पिछले दिनों रैपिड मेट्रो के दूसरे फेज की सेवा शुरू होने के साथ ही डीएलएफ फेज-1 से लेकर गोल्फ कोर्स की ओर जाने वाले लोगों के लिए कनेक्टिविटी का नया जरिया खुला है। इस रूट पर हर दिन करीब 60 हजार यात्रियों के आने-जाने का अनुमान है। 


रैपिड मेट्रो के सभी रूट पर कई कॉरपोरेट कंपनियों के दफ्तर हैं। बता दें कि डीएमआरसी मेट्रो के समय को ध्यान में रखते हुए रैपिड मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। इसकी सेवा सुबह 6.05 से रात 12.36 तक लोगों को मिल रही है।

फेज-2 में इन स्टेशनों तक दौड़ रही है रैपिड मेट्रो
डीएलएफ फेज-1
सुशांत लोक
सेक्टर-53/54
एआईटी चौक
सेक्टर-55/56

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed