{"_id":"5ebc1e063c6e44675c1ac4d3","slug":"two-new-corona-positive-found-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : मुंबई से लौटे युवक सहित कंपनी मालिक को हुआ कोरोना, संख्या हुई 119","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : मुंबई से लौटे युवक सहित कंपनी मालिक को हुआ कोरोना, संख्या हुई 119
Wed, 13 May 2020 09:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 13 May 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने दो नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की। नए मामले में एक युवक हाल ही में मुंबई से लौटा था, जबकि एक व्यक्ति की मुजेसर में कंपनी है। दोनों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव मोहला निवासी 38 वर्षीय युवक मुंबई में नौकरी करता है। वह 11 मई को मुंबई से अपने गांव लौटा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसका टेस्ट कराया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि युवक में बीमारी के कोई लक्षण नहीं है।
विज्ञापन
दूसरा मरीज नहर पार स्थित भारत कॉलोनी में रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति है। उसकी मुजेसर में एक कंपनी हैं। बुखार आने पर वह निजी अस्पताल में दाखिल हुआ था, जहां उसका कोरोना टेस्ट कराया गया। जांच में वह संक्रमित पाया गया। दोनों मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया कि सभी के सैंपल लिए जाएंगे। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने कहा कि बुधवार को दो नए कोरोना संक्रमित आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 119 हो गई है। इनमें से 57 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। चार लोगों की मौत हो गई है, 55 लोगों का अस्पताल में और तीन लोगों का घर पर इलाज चल रहा है।
नोडल अधिकारी राम भगत ने बताया कि सवेरे सीकरी मोहल्ला गांव और भारत कॉलोनी में दो संक्रमित पाए गए। शाम को सीही गांव, सेक्टर 10, सेक्टर 62, सेक्टर 17, एसजीएम नगर और तिलपट में 14 नए मामले सामने आए।