फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two more accused arrested in Seelampur CAA and NRC violence case

सीलमपुर हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, फुटेज के आधार पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 08 Jan 2020 11:03 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 08 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in Seelampur CAA and NRC violence case
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एसआईटी ने सीलमपुर हिंसा मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के हाथों में पत्थर व डंडे नजर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक आरोपी सीलमपुर इलाके का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन


एसआईटी के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीलमपुर निवासी शहजाद (23) और गौतमपुरी निवासी नूर मोहम्मद (19) के रूप में हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दस अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है। एसआईटी ने सीलमपुर हिंसा मामले में दो नाबालिग समेत सात आरोपियों को पिछले सप्ताह पकड़ा था। सीएए के विरोध में हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस ने दस एफआईआर दर्ज की हैं। सभी एफआईआर की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहजाद इलाके का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। नूर मोहम्मद के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नूर मोहम्मद ने अपने मोबाइल से पथराव और तोड़फोड़ की वीडियो बनाई थीं। दिल्ली पुलिस को उसके मोबाइल से 10 वीडियो व 15 फोटो मिली हैं। पुलिस इन वीडियो व फोटो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। नूर मोहम्मद ने हिंसा के दौरान सेल्फी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed