{"_id":"63045ef14f5910774f2419e9","slug":"two-monkeypox-patients-discharged-from-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkeypox in Delhi: अस्पताल में भर्ती हैं एक संदिग्ध सहित तीन मरीज, दो को मिली अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monkeypox in Delhi: अस्पताल में भर्ती हैं एक संदिग्ध सहित तीन मरीज, दो को मिली अस्पताल से छुट्टी
Tue, 23 Aug 2022 10:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:30 AM IST
सार
लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि मंकीपॉक्स के दो मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। वहीं दो अन्य मरीज की हालत में भी तेजी से सुधार हो रहा है। उनके स्कीन के दाने ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
मंकीपॉक्स के मरीजों के स्वास्थ्य में आ रहे सुधार के बाद सोमवार को दो मरीजों को स्वस्थ होने पर लोकनायक अस्पताल से छुट्टी दी गई। अस्पताल में मंकीपॉक्स के दो मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा एक संदिग्ध मरीज को भी मंकीपॉक्स के लिए बनाए गए वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि मंकीपॉक्स के दो मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। वहीं दो अन्य मरीज की हालत में भी तेजी से सुधार हो रहा है। उनके स्कीन के दाने ठीक हो रहे हैं। अन्य समस्या भी कम हो रही है। उम्मीद है कि इन दोनों मरीजों को भी जल्द छुट्टी दी जा सकती है।
विज्ञापन
वहीं शनिवार देर रात अस्पताल में भर्ती किए गए मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उम्मीद है कि मंगलार को रिपोर्ट आ सकती है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि उक्त मरीज मंकीपॉक्स से पीड़ित है या नहीं। मरीज का सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया है।
विज्ञापन