फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two miscreants of Iranian gang arrested in encounter with police

Delhi NCR News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में ईरानी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने भोपाल से चोरी करने दिल्ली आए ईरानी गिरोह के दो बदमाशों मुर्तजा अली उर्फ दमार (38) और सिराज अली (40) को शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैरों में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए जिन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।
जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इंद्रप्रस्थ पार्क के सामने मेरठ एक्सप्रेसवे टी-प्वाइंट के पास घेराबंदी की। देर रात करीब साढ़े 12 बजे मोटरसाइकिल से आए संदिग्धों को रोका गया। पुलिस टीम द्वारा ललकारने पर दोनों ने गोलियां चला दीं। उसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग की तो जवाब में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की। गोलीबारी के बाद दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह अपने गिरोह के अन्य बदमाशों के साथ चोरी करने के इरादे से भोपाल से दिल्ली आए थे। मुर्तज़ा पर मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लूट, चोरी तथा डकैती के 46 मामले दर्ज हैं। वह एक साल पहले जेल से रिहा हुआ था। पुलिस के अनुसार, सिराज अली पहले बेल्ट और परफ्यूम बेचने का काम करता था। भोपाल में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, छह कारतूस और चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शर्मा ने बताया कि बदमाशों की गोली सिपाही राजेंद्र की जैकेट में जाकर लगी, लेकिन बुलेप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed