{"_id":"5ee26a6d3ad19930984af0ff","slug":"two-miscreants-injured-and-arrested-in-two-different-encounters-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार
Thu, 11 Jun 2020 11:01 PM IST
प्राची प्रियम
माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा जोन के सर्किल वन में गुरुवार रात दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महामाया फ्लाईओवर के पास पुलिस मुठभेड़ में लोनी के कुख्यात बदमाश हरेंद्र खड़खड़ी का भाई संजीव खड़खड़ी गिरफ्तार हुआ, तो वहीं सेक्टर 8 में मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
दोनों बदमाशों को एक-एक गोली लगी है। उनके पास से दो बाइक, तमंचे कारतूस बरामद किए गए हैं। नोएडा जोन के एसीपी प्रथम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को सेक्टर 37 चौराहे पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस वालों को धक्का देकर भाग निकला।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से कांबिंग अभियान चलाया तो बाइक सवार बदमाश महामाया फ्लाईओवर के पास एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन से भागने लगा। तभी पुलिस ने घेर लिया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
बदमाश की पहचान लोनी निवासी संजीव खड़खड़ी के रूप में हुई है। यह कुख्यात बदमाश हरेंद्र कड़कड़ी का भाई है। संजीव फिलहाल हत्या और रंगदारी के मामले में वांटेड था। उसके पीछे एसटीएफ से लेकर अन्य एजेंसियां भी लगी हुई थीं और पहले इस पर 50000 रुपये का इनाम भी घोषित था।
पुलिस ने मौके से एक बाइक तमंचा और कारतूस बरामद किया। एसीपी ने बताया कि गुरुवार रात को ही नंद नगरी दिल्ली निवासी बदमाश इमरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। इमरान पर एक दर्जन से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
गुरुवार रात को इमरान ने सेक्टर 8 में एक युवक से मोबाइल लूट लिया। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस की टीम ने पीछा किया और सेक्टर 8 में उसे घेर लिया। तभी बदमाश इमरान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो इमरान के पैर में गोली लगी। इमरान को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।