फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two miscreants arrested for killing Meerut professor

मेरठ के प्रोफेसर की हत्या में वांछित दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 20 Sep 2019 09:00 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 20 Sep 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for killing Meerut professor
Arrest
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेरठ में हुई प्रोफेसर संजय गौतम की हत्या में वांछित दो बदमाशों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पांच-छह साथियों के साथ प्रोफेसर की फटकार के कारण हत्या कर दी थी। यूपी पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने इनके पास से दो कट्टे व चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज के साइंस डिपार्टमेंट में कार्यरत प्रोफेसर संजय गौतम 14 सितंबर को बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह बागपत रोड पर चाय की दुकान पर पहुंचे, तो कई बाइक से आए सात-आठ युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रोफेसर गिर गए थे। 
विज्ञापन


युवकों ने ईंटों आदि से प्रोफेसर के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी थी। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस (मेरठ) ने मामला दर्ज कर रोहित उर्फ आदित्य, हर्ष उर्फ रोहित प्रधान, गोलू उर्फ विशाल आकाश सिंह और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि विनीत, सागर उर्फ राजपाल और लकी फरार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि विनीत व सागर दिल्ली में हैं और ये 18 सितंबर को ‘प्रयास’ एनजीओ (जहांगीरपुरी) में आएंगे। एसीपी निशांत गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव प्रेट्ठा (मेरठ) निवासी विनीत और गांव तिमाकिया (मेरठ) निवासी सागर (22) को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो कट्टे व चार कारतूस बरामद किए गए। 


विनीत के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व दंगे के चार मामले दर्ज हैं। 12वीं कक्षा पास करने के बाद विनीत ने मेरठ स्थित एक पॉलिटेक्निक में दाखिला लिया था, यहां पर विनीत ने अपने साथियों के साथ छात्र प्रिंस को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस पर प्रोफेसर संजय गौतम ने काफी फटकार लगाई थी। इस फटकार का बदला लेने के लिए प्रोफेसर की हत्या की गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed