{"_id":"6a3ea60dffcc90f2cd0959b4","slug":"two-minor-shooters-arrested-for-the-murder-of-a-young-man-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142891-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: युवक की हत्या के आरोप में दो नाबालिग शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: युवक की हत्या के आरोप में दो नाबालिग शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
रिश्तेदार के साथ रंजिश और प्रॉपर्टी विवाद आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी जिले की बवाना थाना पुलिस ने पूठ खुर्द में बृहस्पतिवार की रात केशव (22) की गोली मारकर हत्या मामले में दो नाबालिग शूटर को पकड़ा है। उन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि युवक का एक रिश्तेदार विदेश में रहता है, जिससे उसकी दुश्मनी, प्रॉपर्टी विवाद और रंजिश थी। इसी वजह से उसकी हत्या की गई है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल दो पिस्टल, चार कारतूस और आठ खोल बरामद हुए हैं।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 25 जून को पीसीआर कॉल मिली थी कि दिव्य भारती पब्लिक स्कूल के पास मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एक युवक पर फायरिंग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केशव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जांच में पुलिस को पता लगा है कि वारदात से पहले साजिशकर्ता ने दोनों को हथियार उपलब्ध कराए थे। घात लगाए बैठे अपराधियों ने बाइक सवार केशव को रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों पैदल ही वहां से भाग गए।