दो गहरी सहेलियां बनीं रहस्य, एक ही घर में रहीं दो दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-55 से पिछले 25 दिनों से दो छात्रा लापता हैं। दोनों सेक्टर-49 के आगाहपुर स्थित एक ही स्कूल की छात्राएं हैं। जानकारी के अनुसार आगाहपुर में रहने वाली किशोरी (14 वर्ष) यहीं के एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है।
वहीं, सेक्टर-55 निवासी उसकी सहेली (करीब 15 वर्ष) इसी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। दोनों के परिवार मूलरूप से नेपाल के रहने वाले हैं और दोनों परिवारों में मित्रता भी है।
सेक्टर-56 चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को आगाहपुर की किशोरी सेक्टर-55 में रहने वाली सहेली के घर गई थी। दो दिन तक वह सहेली के घर ही रही।
दोनों के मोबाइल बंद
21 दिसंबर को दोनों घर से कहीं चली गईं। परिजनों ने इसकी जानकारी थाना सेक्टर-58 में दी। पुलिस ने जब उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो दोनों के मोबाइल बंद मिले।
सेक्टर-55 में रहने वाली किशोरी ने अपनी मां का डेबिट कार्ड भी साथ ले गई है। बताया जाता है कि 21 दिसंबर को दोपहर करीब सवा दो बजे दोनों किशोरियां सेक्टर-55 स्थित एटीएम में दिखाई दी थीं।
उन्होंने करीब 22 हजार रुपये भी निकाले। उनके मोबाइल की डीटेल निकाल कर पुलिस ने एक युवक से पूछताछ भी की, लेकिन कोई सटीक जानकारी नहीं मिली।