फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two million people will not get the LPG cylinder.

अब दो लाख लोगों को नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

Tue, 06 Oct 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 06 Oct 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
Two million people will not get the LPG cylinder.

बिना आधार लिंक वाले रसोई गैस उपभोक्ताओं को गुड़गांव में एलपीजी सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। इस बाबत जिला प्रशासन ने पेट्रोलियम कंपनियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार से इस आदेश का पालन करना होगा। इस आदेश के बाद बुधवार से साइबर सिटी के 2.09 लाख लोगों को अब सिलेंडर नहीं मिलेगा। जब यह काम पूरा करवाएंगे तभी उन्हें सिलेंडर मिलने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन


इतने लोगों ने पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा 30 जून 2015 तक तय ‘पार्किंग पीरियड’ खत्म होने के बाद भी अपने गैस कनेक्शन को आधार लिंक नहीं कराया है।

जिला प्रशासन का मानना है कि कई बार आधार कार्ड से लिंक कराने की प्रणाली को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा चुका है। अब जाकर यह निर्णय लिया गया है।

अब भी करा सकते हैं लिंक

Two million people will not get the LPG cylinder.

उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक निर्णय में पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) और गैस कनेक्शन में आधार को लागू किए जाने पर सहमति जताई है।

नियमानुसार एक व्यक्ति एक ही कनेक्शन रख सकता है। दूसरा कनेक्शन जमा करना होगा। बता दें कि जिले में इस समय 4.88 लाख गैस उपभोक्ता हैं।

जिनमें से सिर्फ 2.79 लाख उपभोक्ताओं ने आधार नंबर को अपने बैंक अकाउंट से लिंक कराया है। हालांकि कनेक्शन को आधार लिंक न कराने वालों को अब सब्सिडी भी नहीं मिल रही है। भले ही पिछले तीन महीने की सब्सिडी नहीं मिली हो, लेकिन अक्तूबर महीने में लिंक कराकर अगले महीने से सब्सिडी का लाभ लिया जा सकता है।

गैस एजेंसी वितरक के प्रधान शशिकांत बताते हैं सब्सिडी सीधी बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को पहल फार्म भरकर साथ में गैस कनेक्शन कॉपी व बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटोस्टेट तथा रिहायशी प्रमाण की प्रति लगाकर अपनी गैस ऐजेंसी पर देना होगा। इसी पहल फार्म की एक प्रति इन दस्तावेजों के साथ उसे बैंक में भी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed