{"_id":"6b059a768c830c2b1708b35e","slug":"two-traffic-signals-on-gt-road-will-be-closed-three-u-turns-will-make-travel-easier-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3715-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जीटी रोड पर दो ट्रैफिक सिग्नल होंगे बंद, तीन यू-टर्न से आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जीटी रोड पर दो ट्रैफिक सिग्नल होंगे बंद, तीन यू-टर्न से आसान होगा सफर
विज्ञापन
दिल्ली-यूपी के बीच आसान होगी आवाजाही, अप्सरा बॉर्डर से झिलमिल तक यातायात सुधारने की तैयारी, चिंतामणि चौक और झिलमिल मेट्रो तिराहे पर हटेंगी लालबत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों को जल्द ही जीटी रोड पर जाम से राहत मिल सकती है। गाजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाले अप्सरा बॉर्डर से झिलमिल तक के हिस्से में यातायात सुगम बनाने के लिए दो ट्रैफिक सिग्नल बंद किए जाएंगे। इनके स्थान पर तीन यू-टर्न बनाए जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस योजना को लागू करने की तैयारी की है।
योजना के तहत चिंतामणि चौक और झिलमिल मेट्रो स्टेशन तिराहे पर लगी लालबत्तियां हटाई जाएंगी। अभी इन सिग्नलों पर वाहनों की कतार लगने से जीटी रोड के साथ आसपास के संपर्क मार्गों पर भी जाम की स्थिति बनती है। नई व्यवस्था से गाजियाबाद से शाहदरा, वेलकम, सीलमपुर और दिल्ली के अन्य इलाकों में जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सुरक्षा के इंतजाम भी होंगे
शाहदरा फ्लाईओवर से अप्सरा बॉर्डर के बीच तीन स्थानों पर यू-टर्न बनाए जाएंगे। इन पर क्रैश बैरियर, रिफ्लेक्टिव स्टड्स, सोलर ब्लिंकर्स और चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने की सिफारिश की गई है। साथ ही यू-टर्न के आसपास अवैध पार्किंग रोकने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत होगी। दिसंबर 2024 में आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक करीब 2.2 किलोमीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर खोला गया था। इससे रामप्रस्थ, सूर्यनगर और श्रेष्ठ विहार के पास सिग्नलों पर रुकने की जरूरत कम हुई। अब अप्सरा बॉर्डर से झिलमिल तक प्रस्तावित बदलाव इसी कड़ी का हिस्सा है। जीटी रोड का अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक करीब 16 किलोमीटर लंबा हिस्सा प्रमुख यातायात कॉरिडोर है। नई व्यवस्था से समय और ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।