{"_id":"38a16d5059e3bfa4e1b8dc5137c0b476","slug":"two-men-killed-with-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक समेत दो की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक समेत दो की ट्रेन से कटकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 May 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के जीआरपी थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक ऑटो चालक समेत दो लोगाें की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक की पहचान नहीं हो पाई है।
जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के गांव ऊंटासानी, टप्पल निवासी किशनपाल यहां नंगला एन्क्लेव में किराये पर रहता था। वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार सुबह 10 बजे वह घर से एक मेले में जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।
देर शाम जीआरपी को नीलम चौक के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली। जांच के दौरान उसकी पहचान हुई। जांच अधिकारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर न्यूटाउन रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। जांच अधिकारी सूरतपाल ने बताया कि मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है जिससे कि उसकी पहचान हो सके।