{"_id":"6854031dc32108fc8c0b8260","slug":"two-masked-miscreants-looted-an-elderly-couple-by-taking-them-hostage-in-faridabad-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: गेट खटखटाकर पीने के लिए मांगा पानी, फिर घर में घुस गया नकाबपोश बदमाश; दंपती को बंधकर बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: गेट खटखटाकर पीने के लिए मांगा पानी, फिर घर में घुस गया नकाबपोश बदमाश; दंपती को बंधकर बनाकर लूटा
Thu, 19 Jun 2025 06:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Jun 2025 06:11 PM IST
सार
फरीदाबाद जिले में दो नकाबपोश बदमाशों ने कुल्हाड़ी के बल पर दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद के सेक्टर-15ए स्थित मकान नंबर 819 में गुरुवार दोपहर दो नकाबपोश बदमाशों ने कुल्हाड़ी के बल पर रघुनाथ गांधी (80) और उनकी पत्नी विजय (75) को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने पहले गेट खटखटाकर पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही रघुनाथ गांधी पानी लाने अंदर गए, बदमाश उनके पीछे घुस आए और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती से 40 हजार रुपये नकद और उनकी सेंट्रो कार लूट ली। वारदात के समय दंपती घर में अकेले थे। उनका एक बेटा विदेश में रहता है, जबकि दूसरा बेटा फरीदाबाद के सेक्टर-10 में रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
