फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two lakhs Dobermans disappeared, complain in police station

ढाई लाख का कुत्ता गायब : थाने में रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर तलाश

Sun, 24 Apr 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 24 Apr 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
two lakhs Dobermans disappeared, complain in police station
ढाई लाख का कुत्ता डॉबरमैन गायब - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक कैनल क्लब से डॉबरमैन नस्ल का डॉग गायब हो गया। उसके मालिक ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। कोतवाली में उसके गायब होने की तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस और पीड़ित दोनों डॉग की तलाश कर रहे हैं। बादलपुर गांव निवासी प्रवीण नागर का एयरफोर्स स्टेशन के पास डॉग कैनाल क्लब ऑफ इंडिया के नाम से ऑफिस है।

वहीं पर फार्म हाउस में सात-आठ डॉग पाल रखे हैं। डॉग रखने के लिए उन्होंने चेन्नई की संस्था से रजिस्ट्रेशन करा रखा है।

सोशल मीडिया पर भी ब्लैकटेन की तलाश

two lakhs Dobermans disappeared, complain in police station

वह शुक्रवार रात  कर्मचारी को फार्म हाउस पर छोड़कर घर चले गए थे। रात में करीब डेढ़ बजे ब्लैकटेन नाम का डॉबरमैन नस्ल का डॉग गायब हो गया। प्रवीण ने बताया कि यह यूरोपियन नस्ल है जो काफी अलग और महंगा है।

इसकी कीमत करीब ढाई से पांच लाख रुपये की है। जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। साथियों संग रात से ही उसे तलाशना शुरू कर दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने ब्लैकटेन को तलाश करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed